आतिशी के वीडियो पर सियासी बवाल: FSL रिपोर्ट पर बोले कपिल मिश्रा- दूध का दूध पानी का पानी हुआ; AAP का पलटवार
दिल्ली विधानसभा में आप नेता आतिशी के एक कथित विवादित बयान से जुड़े वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक घमासान को और बढ़ा दिया है। यह मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच का टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। दिल्ली विधानसभा में आप नेता आतिशी के एक कथित विवादित बयान से जुड़े वीडियो की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे मामला और अधिक गरमा गया है।
दरअसल. दिल्ली विधानसभा के विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बड़ा दावा किया है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि वीडियो की सच्चाई पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएलएल की रिपोर्ट में वीडियो को ओरिजिनल और बिना किसी छेड़छाड़ के बताया गया है। वीडियो के विजुअल्स और ऑडियो के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या ‘डॉक्टरिंग’ नहीं की गई है।
No Comments: