Delhi Accident: ‘सिर और कई पसलियों में फ्रैक्चर’, सामने आई साहिल की मौत की वजह; नाबालिग के पिता ने कहा सॉरी
देश की राजधानी दिल्ली में बाइक सवार युवक को एसयूवी गाड़ी से टक्कर मार दी। हादसे में मारे गए साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई। मृतक युवक की मां ने वीडियो में आरोप लगाए हैं, वहीं, आरोपी नाबालिग चालक के पिता ने कहा है कि मैं शर्मिंदा हूं।
फरवरी की शुरुआत में द्वारका में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारने वाली एसयूवी गाड़ी के अंदर से शूट किया गया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टक्कर का वह पल देखा जा सकता है। हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की जान चली गई थी।
क्रेनियो-सेरेब्रल चोटों के कारण हुए हेमरेजिक झटके से हुई मौत
साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि साहिल की मौत बहुत जोरदार हादसे में लगी गंभीर क्रेनियो-सेरेब्रल चोटों के कारण हुए हेमरेजिक झटके से हुई। टक्कर लगने की वजह से उसके सिर, कई पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर हो गया था।
पुलिस ने द्वारका दक्षिण थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी से बोर्ड की उसकी दसवीं की परीक्षा का हवाला देते हुए उसे अंतरिम जमानत दी गई है।
No Comments: