header advertisement

Police Encounter in Delhi: पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

बीते दिनों बदमाशों ने दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर और पश्चिमी विहार में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दोनों जगह कई-कई राउंड फायरिंग की गई थी।

दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। यह दोनों शूटर दिल्ली के पश्चिम विहार और विनोद नगर इलाकों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे।

मुठभेड़ के दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा शूटर नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। यह गिरफ्तारी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

12-13 जनवरी को दो अलग-अलग जगह गोलीबारी कर फैलाई थी दहशत
12 और 13 जनवरी को पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर और पश्चिमी विहार में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दोनों ही जगह कई-कई राउंड फायरिंग की गई थी। पश्चिमी विनोद नगर में व्यवसायी के घर के बाहर और पश्चिमी विहार में स्थित एक जिम पर फायरिंग हुई थी। शुरूआती जांच में पता लगा था कि दोनों ही जगह फिरौती (वसूली) के लिए फायरिंग की गई। लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने दोनों जगह हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। संबंधित थाना पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में पता लगा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फायरिंग करवाई गई थी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics