सज गया सूरजकुंड: आज से शुरू हो जाएगा इंटरनेशनल मेला, देश-विदेश से सामान लेकर पहुंचे लोग; इस बार ये होगा खास
इस बार मेला और भी ज्यादा भव्य और सुंदर होने वाला है। मेला स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।
आज से 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आगाज होने जा रहा है। इस बार मेला और भी ज्यादा भव्य और सुंदर होने वाला है। मेला स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इस बार भी देश-विदेश से लोग अपनी कला, संस्कृति, परंपरा, परिधान सहित अन्य सामग्री लेकर मेले में पहुंचे हैं, जोकि पर्यटकों को काफी पसंद आने वाला है।
हर राज्य का स्वाद चख सकेंगे लोग
मेले में इस बार जोन टू हवेली में 20 फूड की स्टॉल लगाई जाएंगी। इसके साथ ही ऊपर की ओर फूड कोट में करीब 39 स्टॉल लगाई जाएंगी, जिसमें सभी राज्यों की स्टॉल होंगी। मेले में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश व मेघालय को अलग से फूड स्टॉल लगाने की जगह दी जाएगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन चखने का मौका मिलेगा। मेले में पर्यटकों को अलग- अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिलेंगे।
No Comments: