सीएम रेखा से पहले केजरीवाल पर हो चुके हैं इतनी बार हमले, 2011 में हुआ था पहला अटैक
Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ। भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं सीएम रेखा से पहले दिल्ली के कई मुख्यमंत्रियों पर भी हमले हो चुके हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सरकारी आवास पर जन सुनवाई के दौरान एक 35 साल के व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। इस घटना की निंदा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव और आप नेता आतिशी ने भी की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी मुख्यमंत्री पर हमला हुआ हो। इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हमले हो चुके हैं।
सीएम रेखा पर हुआ हमला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हमलावर ने अचानक हमला किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। आप नेता आतिशी ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।
No Comments: