header advertisement

लाजपत नगर डबल मर्डर : मां-बेटे का कत्ल ही नहीं नौकर मुकेश ने किया एक और कांड, शादी से जुड़ा कनेक्शन आया सामने

आरोपी नौकर मुकेश ने जिस तरह से रुचिका की हत्या की उससे सुनकर पुलिसवालों के रोंगटे खड़े गए। आरोपी ने रुचिका की गर्दन को घूमा-घूमा कर चारों तरफ से काटा था। उसने बड़े वाले पेने चाकू से रुचिका की गर्दन को 80 फीसदी से ज्यादा काट दिया था।
मां-बेटी की हत्या के आरोपी मुकेश को पैसे की बहुत जरूरत थी। बताया जा रहा है कि उसे कई महीने पहले मुकेश की किडनी में पथरी हो गई थी। इस कारण वह बीमार रहता था। उसे पैसे की बहुत तंगी होने लगी थी। वह अपने दोस्तों से पैसे मांगता रहता था। वारदात वाले दिन भी उसने अपने कई दोस्तों से पैसे मांगे थे। उसे शादी करने के लिए पैसे की भी जरूरत थी।
हत्या करने के बाद 43 हजार रुपये और गहने ले गया था संग
पहले की तंगी से वह हमेशा परेशान रहता था। ऐसे समय में रुचिका ने उसे डांट कर उसकी बेइज्जती कर दी थी। ऐसे में उसके दिमाग में रुचिका की हत्या करने की बात आई। उसने सोचा कि रुचिका की हत्या करने कर वह अपनी बेइज्जती का बदला भी ले लेगा और वह घर से कुछ पैसे व गहने चुरा लेगा। रुचिका व कृष की हत्या करने के बाद वह घर से करीब 43 हजार रुपये व गहने ले गया था। 43 हजार रुपयों में एक पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डी थी और एक दस के नोटों की गड्डी थी।
मुकेश के कपड़े नहीं लगे पुलिस के हाथे
गहनों में कान की सोने की बाली, सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी व एक सोने की चूड़ी है। पुलिस ने आरोपी के बैग से गहने व नकदी बरामद कर ली है। हालांकि पुलिस आरोपी के मोबाइल व वारदात के समय पहने कपड़ों को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। ऐसे में उसकी निशानदेही पर मोबाइल व कपड़े बरामद करने का प्रयास करेगी।
मुकेश ने बताई हत्याकांड की कहानी
आरोपी नौकर मुकेश ने जिस तरह से रुचिका की हत्या की उससे सुनकर पुलिसवालों के रोंगटे खड़े गए। आरोपी ने रुचिका की गर्दन को घूमा-घूमा कर चारों तरफ से काटा था। उसने बड़े वाले पेने चाकू से रुचिका की गर्दन को 80 फीसदी से ज्यादा काट दिया था। गर्दन में सिर्फ हड्डी बची थी जो कटी नहीं थी। गर्दन के चारों तरफ का मांस काट दिया था।
रुचिका का वॉयस मैसेज सुन मारने घर पहुंचा था मुकेश
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि रुचिका ने आरोपी मुकेश पासवान (24) को बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वॉयस मैसेज भेजा था। मोबाइल पर मुकेश को वॉयस मैसेज भेजकर रुचिका उधार दिए 45 हजार रुपये और मोबाइल मांगे थे। यही वॉयस मैसेज रुचिका की मौत का तत्कालीक कारण बन गया था। लाजपत नगर थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में किया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
दो महीने से बीमार था मुकेश
पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी करीब दो महीने से बीमार था और वह ड्यूटी पर कम ही आ रहा था। पिछले चार दिन से उसने लगातार छुट्टी कर ली। इस पर रुचिका ने दोपहर 12.30 बजे अपने दो अन्य नौकर प्रेम व सुरेंद्र को आरोपी मुकेश के घर भेज दिया था। यहां इन दोनों ने वीडियो कॉल कर मुकेश की रुचिका से बात कराई थी। वीडियो कॉल पर रुचिका ने उसे बहुत ज्यादा डांट दिया और उधार दिए 45 हजार रुपये मांगे। इसके बाद रुचिका ने दोपहर करीब 3.30 बजे मुकेश को वॉयस मैसेज भेजा था। इस मैसेज में रुचिका ने मुकेश से कहा था कि वह पैसे लिए बिना नहीं मानेगी। वह उसके घर आएगी और उसके पिता के सामने उसकी बेइज्जती करेगी।

लाजपत नगर पुलिस को रुचिका के मोबाइल से ये वॉयस मैसेज मिल गया है। इस वॉयस मैसेज से ये आग बबूला हो गया। ऐसे में उसने मालकिन रुचिका की हत्या करने की ठान ली। वह अपने घर से ही धारदार पैना बड़ा वाला चाकू अपने साथ ले गया था।

रुचिका घर पर नहीं थी
आरोपी मुकेश ने पूछताछ में बताया कि वह बुधवार शाम 6.48 बजे पीड़ित कारोबारी के घर पहुंच गया। उसने नीचे ही देख लिया था कि नीचे स्कूटी नहीं है, इसका मतलब वह घर पर नहीं है। उसे पता था कि रुचिका दुकान से जल्द घर आ जाती है। घटना वाले दिन दांत में दर्द होने के कारण रुचिका डॉक्टर के पास गई थी। रुचिका 7.27 मिनट पर घर आ गई थी। रुचिका को देखकर मुकेश दूसरी मंजिल पर चला गया। ताकि रुचिका उसे देख न सके। जब रुचिका घर के अंदर चली गई तो उसने डोर बैल बजाकर पानी मांगा। रुचिका ने उसे पानी की बोतल लाकर दे दी थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब रुचिका उसे पानी दे रही थी तब भी उसे खरी-खोटी सुना दी थी। रुचिका ने उससे कहा था कि ड्यूटी पर आता नहीं है और यहां शक्ल दिखाने आ जाता है। पानी देकर रुचिका रसोई में जाने लगी। वह भी रुचिका के पीछे-पीछे रसोई में चला गया। उसने रुचिका को पीछे से दबोच लिया। इसके बाद उसने उसकी गर्दन काट दी। हालांकि रुचिका ने उसका काफी विरोध किया था। उसने रुचिका की गर्दन को घुमा-घुमा कर काट दिया था।

बेटे को नीचे पकड़ कर लाया था
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेटे कृष ने मुकेश को रुचिका की हत्या करते हुए देख लिया था। वह चिल्लाता हुआ सीढ़ियों से नीचे भाग गया था। मुकेश उसके पीछे से पकड़ कर घर में लाया था। मगर कृष की आवाज किसी पड़ोसी ने नहीं सुनी थी। वह कृष को बाथरूम में ले गया और वहां उसने एक झटके में ही कृष की गर्दन काट दी थी।
हत्याकांड वाले दिन घड़ी की सुई ऐसे घूमती रही
बुधवार सुबह : रुचिका ने मुकेश को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।
दोपहर 12.30 बजे: रुचिका ने अपने दो नौकर मुकेश व सुरेंद्र को मुकेश के कमरे पर अमर कॉलोनी भेजा था। यहां पर दोनों ने मुकेश की वीडियो कॉल पर रुचिका से बात कराई थी।
दोपहर 3.30 बजे : रुचिका ने मुकेश को वॉयस मैसेज भेजा था। इस मैसेज के जरिए रुचिका ने पैसे मांगे और उसकी बेइज्जती करने की बात कही।
शाम 6.48 बजे : वह पीडि़त परिवार के घर के पहुंच गया और सीढिय़ों में बैठा रहा।
रात 7.27 बजे: बाहर से रूचिका आई और आरोपी पानी पीने के बहाने घर में घुस गया।
रात 7.48 बजे : वह मां-बेटे की हत्या कर पीडि़त परिवार के घर से निकल गया।
रात 7.58 बजे : वह १० मिनट में अमर कॉलोनी में स्थित अपने कमरे पर चला गया।
रात 8.20 बजे : वह कमरे से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए ऑटो से निकल गया।
रात 9.20 बजे : फोन नहीं उठाने पर कारोबारी कुलदीप नौकर के साथ घर पहुंचे।
रात. 9.43 बजे: कारोबारी कुलदीप ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
बृहस्पतिवार सुबह 7.00 बजे- आरोपी मुकेश को दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics