दिल्ली को दहलाने की फिराक में लश्कर-ए-तैयबा: आईईडी हमले की साजिश, लाल किला और चांदनी चौक का मंदिर निशाने पर
दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लाल किले के आसपास के इलाकों और चांदनी चौक क्षेत्र में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा इस क्षेत्र को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
देश की सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के लाल किले के आसपास और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर में बम धमाके की फिराक में हैं। यह अलर्ट पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट का बदला लेने की मंशा से जोड़कर देखा जा रहा है।
No Comments: