header advertisement

लखनऊ हत्याकांड: वेब सीरीज देखकर सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

आशियाना के शराब कारोबारी के हत्याकांड में जो सच सामने आ रहा है वो बेहद खौफनाक है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मन में पिता के प्रति काफी नफरत भरी थी। यही वजह है कि शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपे।

आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए परेशान था। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शव का वजन ज्यादा होने के कारण वह अकेले उसे कार में लादकर नहीं ले जा सकता था। आरोपी ने वेब सीरिज वध देखा था, जिससे उसने शव को काटने का तरीका सीखा था।

छानबीन में सामने आया कि वेब सीरिज में आरी से शव को काटकर ठिकाने लगाया गया था। अक्षत को यह तरीका बेहतर लगा। आरोपी ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगाया था। चाकू से शव को काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह घर से निकला और दो आरी खरीदकर लाया। आरी से ही उसने शव के टुकड़े कर दिए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूट्यूब पर भी शव को ठिकाने कैसे लगाएं… इसके वीडियो देखे थे। यही नहीं, शव को काटने का वीडियो भी उसने देखा था। आरोपी ने हत्या के बाद छोटी बहन कृति से कहा था कि तुम परेशान न हो। मैं सब संभाल लूंगा। बताया जा रहा है कि आरोपी के मन में पिता के प्रति काफी नफरत भरी थी। यही वजह है कि शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपे।

पिता ने कुछ भी बोलने से किया इंकार
मानवेंद्र के पिता ने इस पूरे घटनाक्रम में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। अक्षत की मां की आत्महत्या के सवाल पर परिजनों ने कहा कि उनकी बीमारी से मौत हुई थी। कॉलोनी में बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं। यही वजह है कि कई सारे सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। 

सीडीआर से राज खोलेगी पुलिस

पुलिस परिवार के लोगों को कॉल डिटेल खंगाल रही है। मानवेंद्र और अक्षत की सीडीआर से कई राज सामने आएंगे। मानवेंद किन लोगों से बात करते थे, इसके बारे में भी पुलिस पता लगाएगी। हत्या के बाद अक्षत ने किन लोगों से संपर्क किया था इसकी जानकारी भी की जा रही है। यही नहीं, वारदात के समय मकान में मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। यह पता लगाया जाएगा कि हत्या में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics