header advertisement

दिल्ली में फिर चाकूबाजी: मोती नगर में नाबालिग की मौत, मोहम्मद दानिश घायल; वारदात से मचा हड़कंप

दिल्ली के मोती नगर स्थित डीडीए पार्क में चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय युवक मोहम्मद दानिश घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार शाम चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रविवार शाम छह बजकर 37 मिनट पर मोती नगर थाने को सूचना मिली कि एक नाबालिग को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। उसके दाहिने कंधे के नीचे चाकू का घाव था। इसके बाद सात बजकर 50 मिनट पर एक अन्य घायल की सूचना मिली, जिसकी पहचान करीब 25 वर्षीय मोहम्मद दानिश के रूप में हुई। उसकी पीठ में चाकू मारा गया था। उसे पहले आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल उसका इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। दोनों घटनाएं डीएलएफ मोती नगर के पास स्थित डीडीए पार्क में हुईं। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics