मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा और बूंदाबांदी, ट्रैफिक की रफ्तार धीमी; बारिश का यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर हवाओं के साथ हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम पलट गया है। फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को बादलों ने घेर लिया है, कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम के अधिक खराब रहने की चेतावनी जारी की, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खराब रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी की खबरें आ रही हैं। जिसके चलते कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ है।
No Comments: