header advertisement

Morocco: मोरक्को-अल्जीरिया सीमा पर ठंड से 9 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, मानवाधिकार समूहों ने जताई चिंता

मोरक्को के रास असफूर में सर्दियों की कड़ाके की ठंड के कारण नौ अफ्रीकी प्रवासी मारे गए, जिनमें सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। मानवाधिकार संगठन ने कहा कि उनके थके शरीर अत्यधिक ठंड सहन नहीं कर सके। मृतकों में एक गिनी का प्रवासी था, बाकी सब-सहारन अफ्रीका से।

मोरक्को से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अल्जीरिया सीमा के पास रास असफूर इलाके में बेहद ठंडे मौसम के कारण नौ अफ्रीकी प्रवासी की मौत हो गई है। यह क्षेत्र सर्दियों में बहुत ठंडा होता है। मरने वालों में सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। ऐसे में मोरक्को के मानवाधिकार संगठन ने चिंता जताते हुए कहा कि उनके थके हुए शरीर अत्यधिक ठंड सहन नहीं कर सके।

जानकारी के अनुसार, इनमें से एक प्रवासी गिनी का था, जबकि बाकी लोग सब-सहारन अफ्रीका के विभिन्न देशों से थे। उनकी पहचान के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है। मोरक्को की आंतरिक मंत्रालय ने इस मामले पर तुरंत कोई बयान नहीं दिया।

मानवाधिकार समहों ने जताई चिंता
इन प्रवासियों की मौत पर मानवाधिकार समूह ने कहा कि मरने वाले छह शव पिछले हफ्ते दफन किए गए और दो शव संबंधियों की मांग पर रखे गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी निगरानी की जाएगी। मोरक्को के अन्य मानवाधिकार संगठन ने इस हफ्ते सीमाओं को मानवतावादी बनाने, अवैध प्रवास और निवास को अपराध नहीं मानने और गायब हुए प्रवासियों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि रास असफूर जैसी त्रासदियों से बचा जा सके।

हर साल होता है हजारों प्रवासियों का प्रवेश
बता दें कि हर साल हजारों प्रवासी बेहतर जीवन की तलाश में उत्तरी अफ्रीका से यूरोप की ओर अवैध रूप से जाने की कोशिश करते हैं। कुछ स्पेन के छोटे हिस्सों, सीउता और मेलिला तक पहुंचने के लिए बॉर्डर फेंस पर चढ़ते हैं या तैरते हैं। कुछ कैनरी द्वीप तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता लेते हैं। मोरक्को की सुरक्षा एजेंसियां ऐसे प्रयासों को अक्सर रोक देती हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics