header advertisement

PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया स्वागत

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलयेशिया दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम अनवर इब्राहिम ने कुआलालंपुर पहुंचने पर खुद एयरपोर्ट जाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक बार फिर किसी राष्ट्राध्यक्ष के साथ एक ही कार में सवार होकर यात्रा की, जिससे उनकी कार डिप्लोमेसी नए सिरे से चर्चा में आ गई। इस खबर में जानिए पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे से जुड़े तमाम अपडेट्स

मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत उनके मलयेशियाई समकक्ष पीएम अनवर इब्राहिम ने किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट गए इब्राहिम के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैं कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की तरफ से किए गए हार्दिक स्वागत के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।’

प्रवासी भारतीयों के साथ भी संवाद करने का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ने अपने आगामी कार्यक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों की तरफ संकेत करते हुए लिखा, ‘मैं सार्थक बैठकों और चर्चाओं के साथ-साथ भारत और मलयेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आशा करता हूं।’ पीएम मोदी के दौरे से जुड़े ब्योरे के मुताबिक वे मलयेशिया में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे।
कुआलालंपुर में सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम अनवर इब्राहिम के साथ एक ही कार में तस्वीर भी साझा की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘भारत-मलेशिया की जनता के बीच संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।’
कार डिप्लोमेसी का नया अध्याय… एक ही कार में पीएम मोदी-अनवर इब्राहिम
पीएम मोदी और मलेशियाई समकक्ष इब्राहिम की इस तस्वीर को पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी की तरह देखा जा रहा है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक ही कार में देखे जा चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भारत दौरे पर आए व्लादिमीर पुतिन के साथ भी ऐसी ही एक तस्वीर साझा की थी।
जब पीएम मोदी अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक ही कार में दिखे
प्रधानमंत्री विगत जनवरी के दूसरे हफ्ते में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक ही कार में देखे गए थे। भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों के अलावा इस तस्वीर को मोदी-मर्ज के व्यक्तिगत रिश्ते की गर्मजोशी की झलक की तरह भी देखा गया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics