Delhi Pollution: तेज हवाओं ने जहरीली फिजा से पहुंचाई हल्की राहत, हटीं ग्रैप-3 की पाबंदियां; जानें आज कितना AQI
प्रदूषण की मार झेल रही राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लुढ़ककर 250 उनके नीचे आ गया है। यह हवा की खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। हालांकि, सोमवार से हवा एक बार फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
राजधानी में नए साल के दूसरे दिन लोगों को जहरीली फिजा से हल्की राहत मिली। हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने के चलते शुक्रवार को बयार खराब श्रेणी में पहुंच गई। आज भी हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शनिवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया है।
No Comments: