header advertisement

WPL 2026 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएंगे हनी सिंह, अभिनेत्री जैकलीन भी बिखेरेंगी जलवा

महिला प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमनी हमेशा की तरह इस बार भी ग्रैंड होने वाली है, क्योंकि मशहूर रैपर हनी सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज चार चांद लगाने के लिए आएंगे।

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत नौ जनवरी से होने जा रही है। हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डब्ल्यूपीएल की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का इंतजाम किया है। इस बार मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगी।

टूर्नामेंट दो चरणों में बंटा होगा
महिला प्रीमियर लीग का पहला चरण नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। लीग स्टेज में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद तीन फरवरी को एलिमिनेटर और दो दिन बाद यानी पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। शेड्यूल में सिर्फ दो डबल हेडर मुकाबले हैं।
पिछले सीजन्स के विजेता
मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा।

WPL 2026 पूरा शेड्यूल

मैच नं. तारीख होम टीम अवे टीम वेन्यू
1 9 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
2 10 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
3 11 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
4 12 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
5 13 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
6 14 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
7 15 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
8 16 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
9 17 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
10 17 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस नवी मुंबई
11 18 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
12 19 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
13 20 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
14 22 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
15 24 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 26 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस वडोदरा
17 27 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
18 29 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
19 30 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
20 1 फरवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
21 3 फरवरी 2026 एलीमिनेटर वडोदरा
22 5 फरवरी 2026 फाइनल वडोदरा

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics