UPW vs GGW: डब्ल्यूपीएल में गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर, गार्डनर-अनुष्का के बीच तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी
एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा की शतकीय साझेदारी से गुजरात जाएंट्स ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 207 रन बनाए। यह उनका महिला प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा स्कोर है।
महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत धमाकेदार हुई है। गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ियां लग गईं हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में गुजरात ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया।
गुजरात का डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में गुजरात ने कप्तान एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा की शतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए। यह गुजरात का महिला प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 2023 में सात विकेट पर 201 रन बनाए थे।
गुजरात जाएंट्स के डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़े स्कोर
| स्कोर |
विपक्षी टीम |
स्थान |
साल |
| 207/4 |
यूपी वॉरियर्स |
नवी मुंबई |
2026 |
| 201/7 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
ब्रेबोर्न स्टेडियम |
2023 |
| 201/5 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
वडोदरा |
2025 |
| 199/5 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
दिल्ली |
2023 |
No Comments: