राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को सर्दी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा, जब पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस वर्ष के जनवरी महीने में अब तक का सबसे कम तापमान है। साथ ही 2010 के बाद से यह दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 7 जनवरी 2013 को 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

No Comments: