Delhi: छत्रसाल स्टेडियम में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिरंगा फहराया
Republic Day 26 January 2026 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने भव्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दिल्लीवासियों को संबोधित किया।
