‘धुरंधर’ फेम इस एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 10 साल तक नौकरानी को शादी का झांसा देकर किया शोषण
Dhurandhar Fame Actor Nadeem Khan Arrested: फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़े एक्टर नदीम खान को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टर नदीम खान ने रहमान डकैत के कुक अखलाक का राेल किया था। इस अभिनेता पर घर की नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि नदीम खान ने शादी का वादा करके दस साल तक उसका शोषण किया। जानिए, यह पूरा मामला क्या है?
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस से जुड़े एक सूत्र के अनुसार एक्टर नदीम खान पर पूर्व घरेलू नौकरानी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। नौकरानी ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने करीब दस साल तक बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। नदीम ने कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करके उस महिला को फंसाया था।

No Comments: