WPL 2026 Points Table: चार टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग, ऑरेंज और पर्पल कैप पर भी कांटे की टक्कर; देखें समीकरण
WPL Points Table & Playoff Scenarios 2026 : महिला प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक हो चुकी है, जहां आरसीबी शीर्ष पर मजबूत स्थिति में है, जबकि दिल्ली, गुजरात, मुंबई और यूपी के बीच दो स्थानों के लिए कड़ी टक्कर चल रही है। वहीं, ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा रहा है।
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का लीग चरण अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। अब तक खेले गए 15 मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी चार टीमों के बीच सिर्फ दो प्लेऑफ स्थानों के लिए टक्कर जारी है।
महिला प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका
| टीम |
मैच |
जीते |
हारे |
टाई |
बेनतीजा |
अंक |
नेट रन रेट |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
6 |
5 |
1 |
0 |
0 |
10 |
+1.236 |
| दिल्ली कैपिटल्स |
6 |
3 |
3 |
0 |
0 |
6 |
-0.169 |
| गुजरात जाएंट्स |
6 |
3 |
3 |
0 |
0 |
6 |
-0.341 |
| मुंबई इंडियंस |
6 |
2 |
4 |
0 |
0 |
4 |
+0.046 |
| यूपी वॉरियर्स |
6 |
2 |
4 |
0 |
0 |
4 |
-0.769 |
No Comments: