गणतंत्र दिवस समारोह: परेड के चलते राजधानी में ट्रैफिक लॉक…सीमाएं सील; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड सुबह विजय चौक से लाल किला तक निकलेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच रूट सील रहेगा, दिल्ली की सीमाएं बंद होंगी और यातायात में बड़े बदलाव लागू रहेंगे। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
गणतंत्र दिवस-26 सोमवार को मनाया जाएगा। परेड सोमवार सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला तक जाएगी। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह नई दिल्ली व मध्य दिल्ली आने से बचे। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आसमान से भी समारोह पर नजर रखी जाएगी। 25 जनवरी की रात नौ बजे से समारोह समाप्त होने तक सीमा सील रहेगी।
परेड का रूट
परेड विजय चौक – कर्तव्यपथ – सी-हेक्सागन – गोलचक्कर, गोल चक्कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा -तिलकमार्ग – बहादुर शाह जफरमार्ग – नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पहुंचेगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।
No Comments: