तस्करी पर शिकंजा: दिल्ली में करीब 10 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त, बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से 9.84 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया। यात्री को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 9.83 करोड़ रुपये आंकी गई है।

