Epstein Files: इस्राइल के दबाव में थे डोनाल्ड ट्रंप? एपस्टीन फाइल के दावों ने मचाई सनसनी; इस शख्स का बताया दखल
Epstein Files: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्राइल के दबाव में थे। ऐसा इसलिए क्योंकि एपस्टीन फाइल के नए दावों ने सनसनी मचा दी है। इसके अलावा इस खास शख्स का भी ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जरूरत से ज्यादा दखल का भी खुलासा हुआ है।
अमेरिका के न्याय विभाग ने बहुचर्चित एपस्टीन फाइल्स के एक और बैच को जारी कर दिया है। इस खेप में 30 लाख दस्तावेज के साथ 1.80 लाख फोटो और 2 हजार वीडियो शामिल है। शुक्रवार (31 जनवरी) को प्रकाशित किए गए दस्तावेजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कई गंभीर और सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं। जिसके बाद हड़कंप मचना तय माना जा रहा है।
जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के नवीनतम बैच में सामने आए आरोपों पर एफबीआई रिपोर्ट में एक ‘विश्वसनीय’ गोपनीय सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इस्राइल का दबाव था यानी इस्राइल के साथ समझौता किया गया। इतनी ही नहीं ट्रंप अपने एक करीबी शख्स के इतने जाल में थे कि उनके पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप के कारोबार और राष्ट्रपति के कामकाज दोनों पर बहुत ज्यादा दखल था।
No Comments: