header advertisement

दिल्ली में खड़ी बस बनी मौत: मछली मार्केट में निजी वाहन में लगी भीषण आग, हेल्पर सुनील शर्मा की झुलसकर मौत

विकासपुरी के मछली मार्केट इलाके में खड़ी निजी बस में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में बस हेल्पर 25 वर्षीय सुनील शर्मा की झुलसकर मौत हो गई। दमकल ने आग पर काबू पाकर शव बरामद किया।

राजधानी दिल्ली के विकासपुरी मछली मार्केट इलाके में रविवार देर रात एक निजी बस में भीषण आग लग गई। घटना में बस का हेल्पर झुलस गया। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने उसका शव बरामद किया। उसकी पहचान 25 साल के सुनील शर्मा के रूप में हुई है।

दमकल विभाग के मुताबिक रविवार देर रात 12:33 बजे विकासपुरी मछली मार्केट के पास एक बस में आग लगने की जानकारी मिली। तुरंत दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान टीम ने पाया कि बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस के अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान 25 साल के सुनील शर्मा के रूप में हुई। सुनील शर्मा बस का हेल्पर था।

दमकल अधिकारी अमित ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा कि लोगों ने बस से धुआं निकलते देखा था उसके बाद उसमें अचानक आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics