युवती ने काटा युवक का निजी अंग: अमीना खातून के घर गया था विसरजीत, सोते वक्त किया हमला; पीड़ित खुद गया अस्पताल
विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। अमीना खातून गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती है। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया।
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला दोस्त ने मिलने आए युवक का सोते समय निजी अंग काट दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
युवक खुद पहुंचा अस्पताल
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी महिला मौके से भाग गई। युवक खुद ही पास के हिंदू राव अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने इस घटना की पुष्टि की।
No Comments: