Maharashtra Bomb Threat: महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की
महाराष्ट्र में बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधान भवन में बमकी धमकी मिली है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और बम निरोधक दस्ता पूरे परिसर की जांच कर रहा है। अधिकारी धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विधान भवन में बम की धमकी मिली। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। इस धमकी भरे संदेश के बाद पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि जैसे ही इस खतरे की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एहतियात के तौर पर दक्षिण मुंबई में स्थित इस विधानमंडल परिसर से सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। वे पूरी इमारत की तलाशी ले रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा था।
No Comments: