header advertisement

रणवीर सिंह के ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी आरी’ पर नेटिजन्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया, लिखा- ‘रोंगटे खड़े कर दिए

Dhurandhar 2 Song Aari Aari: फिल्म 'धुरंधर द रीवेंज' का पहला गाना ‘आरी आरी…’ रिलीज करके निर्माताओं ने रणवीर सिंह के फैंस को खुश कर दिया है। जानिए ‘धुरंधर 2’ के इस एंथम सॉन्ग पर फैंस अपनी क्या राय पेश कर रहे हैं।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने ‘धुरंधर 2’ का पहला गाना ‘आरी आरी’ रिलीज कर दिया है। जानिए इस गाने पर नेटिजन्स अपना क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
‘धुरंधर 2′ के गाने ‘आरी आरी’ पर नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आरी आरी ने रोंगटे खड़े दिए, दूसरे ने लिखा, ‘जैसमीन सैंडलस की असली पंजाबी आवाज ने कमाल कर दिया’, एक और यूजर ने लिखा, ‘यह किस तरह का गाना है? ये गाना तो थिएटर के स्पीकर भी हिला देगा’, एक और यूजर ने लिखा, ‘हेडफोन पर सुनना ही रोंगटे खड़े कर देने वाला है।’ तो वहीं कई यूजर्स ने ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
किसने तैयार किया गाना‘आरी आरी’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म का गाना ‘आरी आरी’ बॉम्बे रॉकर्स बैंड के पुराने गाने का नया वर्जन है। इस गाने का संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है। इस गाने को नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साब, जैसमीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी ने रैप पार्ट को रेबल और टोकन ने लिखा और गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने बॉम्बे रॉकर्स के साथ मिलकर लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक स्कोर एडम लुकास ने तैयार किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी और दानिश पंडोर नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन मध्य पूर्व में तनाव की वजह से ‘टॉकिस्क’ 4 जून को रिलीज होगी। ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के साथ होगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics