header advertisement

Delhi Fire: तारों के जंजाल की वजह से नहीं चली थी ब्रांटो स्काई लिफ्ट, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से हुई देरी

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया कि तारों के जंजाल की वजह से गाड़ी के सेंसर ने लिफ्ट को ऊपर उठने नहीं दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

पालम के साध नगर मार्केट में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के मामले में दिल्ली फायर सर्विस के सिस्टम पर खूब उंगलियां उठीं। लोगों ने कहा कि समय पर लिफ्ट खुल जाती तो बच सकती थी जानें।

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया कि तारों के जंजाल की वजह से गाड़ी के सेंसर ने लिफ्ट को ऊपर उठने नहीं दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मलिक ने बताया कि हादसे वाली इमारत के सामने तारों का जंजाल था। ब्रांटो स्काई लिफ्ट गाड़ी में ऑटोमेटिक सेंसर लगा है जो पांच मीटर की हाइट पर बूम के सामने कुछ भी आता है तो गाड़ी ऑटोमेटिक कट हो जाती है।

बाद में दमकल कर्मियों ने तारों को हटाकर उसी ब्रांटो से काम किया। शुरुआत में एक शव को इसी ब्रांटो की मदद से निकाला गया। बाद में इसके एक और सेंसर में खराबी आ गई। उसको मौके पर ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद रेस्क्यू कर रही टीम ने 7:55 बजे हेड क्वार्टर को मैसेज भेजकर दूसरी ब्रांटो मंगाई। करीब 8.30 बजे सीपी से पहुंची ब्रांटो ने अपना काम भी शुरू कर दिया था।

अवैध पार्किंग, अतिक्रमण भी बना देरी की वजह
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम राम चौक मार्केट में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने दिल्ली में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा और आपात प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हृदयविदारक घटना में 9 लोगों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे का मुख्य कारण सिर्फ आग नहीं थी, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, सड़कों पर अवैध पार्किंग और मार्केट में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी बाधा मार्केट के आसपास खड़ी वाहनों की कतार और अतिक्रमण था।

कांग्रेस ने फायर कर्मियों की कमी पर साधा निशाना 
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अग्निकांड पर शोक जताया और फायर कर्मियों की कमी पर चिंता जताई। कहा साल 2012 के बाद से फायर स्टेशन अधिकारियों की भर्ती नहीं हुई। उन्होंने एलजी को पत्र लिखकर हादसे की जांच के लिए एक समिति बनाने की मांग की।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics