दिल्ली-NCR में छाया कोहरा: बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी आंशिक बादल रहने के आसार
Delhi NCR Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद शनिवार को सर्दी और कोहरा रहा। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, नई दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार तक लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यह बीते दो साल में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 20 मार्च (शुक्रवार) तक 16.2 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि वर्ष 2025 में पूरे माह दो मिमी दर्ज की गई थी।
दिल्ली में पांच महीने बाद 93 रहा एक्यूआई, लोगों ने खुलकर ली सांस
दिल्ली में हुई बारिश के चलते शुक्रवार को बीते पांच महीने बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। ऐसे में इस सीजन की सबसे साफ हवा रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 44 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही यहां एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 86 दर्ज किया गया।
No Comments: