header advertisement

अभिषेक ने विरोधी टीमों को किया सतर्क: सनराइजर्स के इंट्रा स्क्वाड मैच में जड़े 94 रन, क्लासेन-अरोड़ा भी चमके

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत की बात है कि उसके स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने टीम के अभ्यास मुकाबले में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले विरोधी टीमों को सतर्क कर दिया है। अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा स्क्वाड मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 42 गेंदों पर 94 रन ठोक कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। टी20 विश्व कप में अभिषेक का प्रदर्शन मिलाजुला रहा था, लेकिन आईपीएल में टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उन पर रहेगी।

आक्रामक अंदाज में की बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद ए के वार्म-अप मैच में अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर सके और ब्रायडन कार्स की गेंद पर आउट हो गए। मैच के बाद सोशल मीडिया पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अभिषेक की पारी से संकेत मिल रहे हैं कि वह कुछ बड़ा करने वाले हैं। सनराइजर्स ए ने इंट्रा स्क्वाड मैच में 240+ रन बनाए।
इस हाई-स्कोरिंग मैच में अभिषेक की पारी सबसे बेहतरीन रही। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए। वहीं नए खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने मात्र 16 गेंदों में 47 रन बनाकर प्रभावित किया। पैट कमिंस की जगह स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ने 18 रन जोड़े और एसआरएच ए ने 240 से अधिक का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह पारी अभिषेक के लिए समय पर मिली एक बड़ी राहत साबित हुई। अभिषेक टी20 विश्व कप में संघर्ष करते नजर आए थे और वह लगातार तीन मैच में खाता खोले बिना आउट हुए थे। हालांकि, फाइनल में अभिषेक ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

खिताबी सूखा समाप्त करना चाहेगी हैदराबाद
आईपीएल 2026 शुरू होने ही वाला है और अभिषेक की शानदार फॉर्म से सनराइजर्स हैदराबाद को काफी हौसला मिलेगा। वे चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जहां चोटिल पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन कप्तानी करेंगे। पिछले कुछ सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इतनी आक्रामक बल्लेबाजी की है कि उसके सामने हर स्कोर छोटा नजर आने लगा है। आईपीएल में कई बार 250+ रन बना चुकी सनराइजर्स की टीम इस बार आईपीएल में अपना खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना अंतिम खिताब 2016 में आरसीबी को हराकर जीता था।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics