JEE Main 2026: जेईई मेन सत्र-2 के शेड्यूल में हुआ बदलाव, नोट करें परीक्षा की नई तिथियां; सिटी स्लिप भी जारी
JEE Main 2026 Session 2 Dates Revised: एनटीए ने जेईई मेन 2026 सत्र-2 की नई तारीखें जारी की हैं। परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक होगी। सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा तारीखों में बदलाव कर दिया है। साथ ही, परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है। अब सत्र-2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। पहले यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन अब तारीखों में संशोधन किया गया है।
कौन-सी परीक्षा कब होगी?
नई तारीखों के अनुसार:
- बीई और बीटेक (पेपर 1) की परीक्षा: 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल 2026
- बी. आर्क और बी. प्लानिंग (पेपर 2A और 2B): 7 अप्रैल 2026
No Comments: