Delhi Accident: मंगोलपुरी में भीषण हादसा, क्लस्टर बस का अगला एक्सेल टूटने से पेड़ से टकराई, एक घायल
Delhi Accident: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस का फ्रंट एक्सेल अचानक टूट गया।जिससे बस संतुलन बिगड़कर पेड़ व खंभे से जा टकराई।
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सोमवार को एक कलस्टर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस का एक्सल टूटने से यह अनियंत्रित होकर पेड़ और खंभे से टकरा गई।
यह क्लस्टर बस हादसे का शिकार उस वक्त हुई जब पुलिस कॉलोनी, मंगोलपुरी थाना के पास पहुंची। तभी यह हादसा हुआ। बस के सामने ड्राइवर साइड का एक्सल अचानक टूट गया। एक्सल टूटने के कारण बस का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया।
इसके बाद बस फुटपाथ के पास एक पेड़ से टकराई। टक्कर के बाद वह एक बिजली के खंभे से भी जा टकराई। इस दुर्घटना से बस को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
इस दुर्घटना में नितिन (30 वर्षीय) नामक व्यक्ति घायल हो गया। वह मंगोलपुरी निवासी है। नितिन के हाथ और सिर में चोटें आई हैं। उसे तत्काल एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बस चालक की पहचान हो गई है।
No Comments: