header advertisement

पहले कार डिवाइडर से टकराई फिर पलट गई, राजस्थानी एक्ट्रेस-मॉडल हर्षिल कालिया की भीषण सड़क हादसे में गई जान

Harshil Kalia Death: राजस्थानी मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की एक भीषण सड़क हादसे में जान चली गई। इसका दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है…

जयपुर में हुए एक भीषण कार हादसे में एक 30 साल की मॉडल की मौत हो गई। शिप्रा पथ रोड पर हुए इस भीषण एक्सीडेंट में मॉडल हर्षिल कालिया के निधन से हर कोई हैरान है। हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

डिवाइडर से टकराई कार
जानकारी के मुताबिक, हर्षिल कालिया देर रात अपने काम से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शिप्रा पथ रोड पर अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से जा टकराई और जोरदार झटके के साथ पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पलटी हुई कार को सीधा किया और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह उनके सिर में आई गंभीर चोट बताई जा रही है। 

वेब सीरीज में कर चुकी थीं काम
हर्षिल कालिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आती थीं। उन्होंने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था। इसके अलावा वह कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी थीं। हाल ही में वह मॉडलिंग इंडस्ट्री में एक्टिव थीं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।

घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हादसे की मुख्य वजह अब तक सामने नहीं आई है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics