header advertisement

Weather Update: बारिश के लिए रहें तैयार, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा; चलेगी तेज हवा, येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

दिल्ली में मौसम विभाग ने चार दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिल्ली के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट आने की उम्मीद है। ऐसे में बृहस्पतिवार देर रात से मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। ऐसे में सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 28 मार्च को मौसम थोड़ा शांत रहेगा। 29 मार्च को एक बार फिर बदरा बरसने की संभावना है। इसके अलावा, 30 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस दिन गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

तेज धूप ने लोगों को किया परेशान
बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 25 प्रतिशत रही।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics