header advertisement

नफरत फैला रही ‘धुरंधर 2’? बिना नाम लिए तमिल निर्माता ने लगाए आरोप, कहा- ‘लाखों रुपये खर्च करके भी हिंसा..’

Vetrimaaran Indicated Dhurandhar2 as propaganda film: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। मगर इसी बीच इसे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। हाल ही में तमिल फिल्म निर्माता वेत्रिमारन ने फिल्म पर निशाना साधते हुए काफी कुछ कहा।

तमिल फिल्म निर्माता वेत्रिमारन ने ‘धुरंधर 2’ पर तंज करते हुए फिल्म पर कई आरोप लगाए हैं। हाल ही में फिल्म ‘नीलिरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे निर्माता ने राणा दग्गुबाती की जमकर तारीफ की। इसी बीच उन्होंने ‘धुरंधर 2’ पर तंज कसे। जानिए क्या बोले वेत्रिमारन?

‘हमारी फिल्म नफरत नहीं फैलाती’
नीलिरा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वेत्रिमारन ने कहा, ‘जब तक हम अपनी कहानियां खुद नहीं सुनाएंगे, कुछ नहीं बदलेगा। सब सिर्फ दूसरों की बातों पर ही यकीन करेंगे। कई फिल्में लाखों रुपये खर्च करके भी हिंसा या नफरत ही फैलाती हैं।
फिर इसी के जरिए कुछ मेकर्स करोड़ों कमाने की कोशिश भी करते हैं। मगर यह फिल्म ‘नीलिरा’ किसी तरह की कोई नफरत नहीं फैलाती। न ही किसी जाति, समुदाय, संप्रदाय का मजाक उड़ाना चाहती है।’

इवेंट से सामने आए वेत्रिमारन के इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स आदित्य धर और उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ से जाेड़ रहे हैं।

क्या होगी ‘नीलिरा’ की कहानी
निर्देशक सोमीथरन द्वारा निर्देशित और राणा दग्गुबाती द्वारा सह-निर्मित फिल्म नीलिरा की कहानी उत्तरी श्रीलंका पर आधारित है। जो कि पूरी तरह काल्पनिक घटनाओं पर बनी हुई है। फिल्म में  1988 के युद्ध के दौरान मारे गए बच्चों की यादें दिखाई गई हैं।
इस फिल्म का जिक्र करते हुए वेत्रिमारन ने इतिहास से हेर-फेर साथ ही नफरत फैलाने वाली कहानियों से बचने की बात कही। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के सामने सच रखने की गुजारिश भी की।
जारी है ‘धुरंधर 2’ की आलोचना
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को कई लोगों से तारीफ मिल रही है, तो वहीं फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। यही कारण है कि कई बड़ी शख्सियतों ने जहां ‘धुरंधर’ की तारीफ की थी पर ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद वो चुप्पी साधे हुए हैं।
हालांकि, आलोचनाओं से इतर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 9 दिनों में ‘धुरंधर 2’ भारत में 700 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics