header advertisement

आप फर्जी वोट की राजनीति कर रही हैः वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली,मेट्रो मीडिया। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसको लेकर सियासी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में जारी सियासत पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल डर गए हैं, फर्जी वोटों और अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के वोट दिल्ली में पकड़े हैं।
ये वो वोट हैं, जो आप को चंदा देने वाले फोर्ड फ़ाउण्डेशन के पैसों से खरीदे जाते हैं। सचदेवा ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि देश में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन केजरीवाल जैसे लोग जब पूरी संवैधानिक प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं तो लोकतंत्र की रक्षा के लिए संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा का दृढ़ संकल्प है कि इस चुनाव में एक भी फर्जी वोट नहीं डालने देंगे। मुख्यमंत्री ईमानदारी से काम कर रहे डीएम और एसडीएस पर अवैध वोट न काटने का दबाव बना रही हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि अरविंद केजरीवाल भयभीत हो गए हैं, क्योंकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है।
मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वे इस जन-जागृति पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं, जो चुनाव आयोग ने अक्टूबर से लेकर नवंबर के अंत तक, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चलाई हुई है। क्या आप चाहते हैं कि भारत के नागरिकों का अधिकार उठाकर अवैध आप्रवासियों को दे दिया जाए? अरविंद केजरीवाल अपने 10 साल के कार्यकाल पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics