header advertisement

गुलिस्ता पर्यटक वाहन पार्किंग पाथवे पर गिरकर फ्रांसीसी महिला पर्यटक घायल ढाई हफ्ते में तीसरी घटना

 

नीरज शुक्ला

फतेहपुर सीकरी। विश्व धरोहर स्मारक भ्रमण के लिए सात समुंदर पार से आई विदेशी पर्यटक महिला पाथवे पर गिरकर लहूलुहान हो गई। घटना से साथी पर्यटक परेशान हो गए। गुलिस्ता पर्यटक वाहन पार्किंग क्षेत्र में पाथवेज से गिरकर विदेशी महिला पर्यटक के घायल होने के 16 दिन में यह तीसरी घटना है। यह शर्मनाक घटना जिम्मेदारों के मुंह पर तमाचा जैसा है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे के फ्रांसीसी पर्यटक दल के 12 व्यक्ति गुलिस्तान पर्यटक वाहन पार्किंग में पहुंचे थे। पर्यटक वाहन पार्किंग से सभी फ्रांसीसी पर्यटक स्मारक जाने के लिए सीएनजी बस पार्किंग की ओर जा रहे थे। 80 वर्षीय फ्रांसीसी महिला पर्यटक पाथवे से गिरकर लहूलुहान हो गई। घटना से साथ चल रहे पर्यटक परेशान हो गए। पर्यटक वाहन से फर्स्ट एड बॉक्स लाकर साथी पर्यटकों एवं टूर लीडर ने घायल विदेशी महिला पर्यटक की मरहम पट्टी उपचार किया गया। सुपर मार्केट के दुकानदारों ने सहारा देकर घायल विदेशी महिला पर्यटक को व्हील चेयर पर बैठाकर उनकी गाड़ी तक पहुंचा। पाथवे पर गिरकर लाहुल भगवान हुई फ्रांसीसी महिला पर्यटक मेरी क्लीन व टूर लीडर अपने वाहन में बैठे रहे। जबकि साथ आए अन्य पर्यटक विश्व धरोहर स्मारक भ्रमण के लिए चले गए। गुलिस्ता पर्यटक वाहन क्षेत्र में पाथवे का फर्श खराब होने, सीमेंट हटजाने के कारण देश-विदेश के पर्यटक आए दिन गिरकर घायल होते रहे हैं। पाथवे पर पर्यटक गिरने का मुख्य कारण–गुलिस्तान पर्यटक वाहन पार्किंग से पाथवे होकर सीएनजी पार्किंग आवागमन होता है। पाथवे की चौड़ाई 12से 14 मीटर तक है। जिम्मेदारों ने पाथवे पर केवल 4 फीट चौड़ी रैंप बना रखे हैं। पर्यटकों का ग्रुप जब चलता है तो उन्हें पाथवे ऊंचा नीचा होने की जानकारी नहीं होने के कारण खासकर विदेशी महिला पर्यटक गिरकर घायल हो जाती हैं। पर्यटक गिरने की ताजा घटनाक्रम —18 फरवरी को पाथवे पर ठोकर लगने से 80 वर्षीय मेरी पेट्रिसिया इंग्लैंड की महिला पर्यटक लहूलुहान हो गई थी। स्मारक भ्रमण किए बिना ही पर्यटक वापस लौट गए थे। 22 फरवरी को इस स्थान पर पाथवे पर गिरकर विदेशी महिला पर्यटक गिरकर घायल हुई थी। आज 6 मार्च को 80 वर्षीय फ्रांसीसी महिला पर्यटक गिरकर लहुलूहान हुई है। पर्यटन के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर स्थित विश्व धरोहर स्मारक की नगरी फतेहपुर सीकरी में आए दिन हो रही घटनाओं से विदेश मैं छवि धूमिल हो रही है। वही ऐसी घटनाएं जिम्मेदार अधिकारियों के मुंह पर तमाचे जैसा है। पर्यटन निगम की करोड़ों की आमदनी–उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संचालित गुलिस्तान पर्यटक वाहन पार्किंग का ठेका करीब ढाई करोड़ रूपया प्रति वर्ष के अलावा सुपर मार्केट की दुकानों व कैंटीन से लाखों रुपया किराए की आमदनी भी होती है। सुपर मार्केट के दुकानदारों का आरोप है। गुलिस्तां प्रबंधकों से पाथवे के अनुरूप रैंप की चौड़ाई बढ़वाने के लिए कई बार कहा गया है। लेकिन हर बार अनसुना कर देते हैं। रैंप की चौड़ाई बढ़ाने से पर्यटकों के गिरने की घटनाएं नहीं हो सकेंगी। बता दें पूर्व में 21 सितंबर 2023 को दीवाने खास प्रांगण में फ्रांसीसी महिला पर्यटक आसमा की गिरकर मौत हो गई थी। वही 23 सितंबर को बादशाही गेट स्मारक पर रैंप से गिरकर विदेशी महिला पर्यटक घायल हो गई थी। इन सब घटनाओं के बावजूद भी देश विदेश के पर्यटकों बेहतर सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम एवं आगरा विकास प्राधिकरण की जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। जिसके परिणाम स्वरूप घटनाओं से परेशान देश-विदेश के पर्यटकों का विश्व धरोहर स्मारक मुंह भंग होता जा रहा है। पर्यटकों की संख्या में निरंतर गिरावट होती जा रही है

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics