नई दिल्ली। शाहदरा जिला के गीता कालोनी इलाके में दोस्तों की हत्या का बदला लेने के लिए किशोर को गोली मार कर घायल कर दिया।गोली किशोर के सिर व पेट में लगी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में गोली फंसी हुई है।
घायल 17 साल के किशोर ने पिछले साल सितंबर में गीता कालोनी इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में दो सगे भाई शाहिद व इरशाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी मौत का बदला लेने के लिए दोनों के दो दोस्तों आमान (19) व 17 वर्षीय नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया, मंगलवार रात 11 बजे उनको गोली मारने की सूचना मिली। मामले की जांच में पता चला कि घायल किशोर परिवार के साथ जगत पार्क, लक्ष्मी नगर में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मंगलवार रात वह स्कूटी पर सवार होकर अपनी मौसी से मिलने रानी गार्डन आया था। देर रात वापस लौटते समय वारदात हुई। दोनों ने शाहिद व इरशाद की हत्या का बदला लेने के लिए जानलेवा हमला करने की बात बताई है।
प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी शाहिद व इरशाद की हत्या….
सितंबर 2024 में नाबालिग ने प्रॉपर्टीै विवाद में दो सगे भाइयों शाहिद व इरशाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले गली में इरशाद को गोली मारी गई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद शाहिद की खून से लथपथ लाश उसके कमरे में मिली। उस भी गोली मारी गई थी। दरअसल नाबालिग शाहिद और इरशाद के मकान में रहता था।
नाबालिग के परिवार का दावा था कि जिस मकान में वह रह रहे थे, वह उन्होंने शाहिद और इरशाद के पिता से खरीद लिया था। शाहिद व इरशाद इसे मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात पर नाबालिग ने एक ही दिन में दोनों की हत्या कर दी। उसे पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। वहां से वह जमानत पर बाहर आ गया था।
आमान व पकड़ा गया नाबालिग शाहिद व इरशाद के पक्के दोस्त थे। अपने दोस्तों की मौत का बदला लेने के लिए उन्होंने नाबालिग पर गोली चलाकर हमला किया।
No Comments: