विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से सन्यांस का एलान कर दिया। उनके इस फैसले से उनके फैंस का दिल भर आया। इस बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और विराट के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। पढ़ते हैं अनुष्का ने विराट के लिए क्या कहा?
एयरपोर्ट पर दिखे विराट-अनुष्का
संन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली को अनुष्का के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। अनुष्का ने कैजुअल लुक में हर किसी का ध्यान खींचा, वहीं विराट भी व्हाइट शर्ट-पैंट और व्हाइट शूज में काफी अच्छे लग रहे थे। उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।’
रिटायरमेंट के एलान के बाद पहुंचे घर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। दिल्ली में विराट कोहली का घर भी है। ऐसे में अब विराट अपनी जिंदगी के इतने बड़े फैसले के बाद अपने घर पहुंचे हैं। संभवत: वह कुछ दिन अपने घर पर बिताएंगे।
No Comments: