पंकज त्रिपाठी एक बार फिर ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में वकील बन कर आए हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसमें लोग पंकज त्रिपाठी की अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच त्रिपाठी ने अपने बारे में एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि एस शो ने उन्हें सिर्फ एक्टिंग करने का मौका नहीं दिया है बल्कि बहुत मदद की है।
पंकज त्रिपाठी का बैंकबैलेंस बढ़ा
इंडिया टुडे से बातचीत में पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि उनकी भी तरक्की उनके किरदार की तरह इतने सालों में हुई है। इस पर उन्होंने जवाब दिया ‘हां, बैंकबैलेंस में सुधार हुआ है। मैं बस मजाक कर रहा हूं- लेकिन ऐसा हुआ है। वक्त के साथ-साथ आप ऐसी चीजों का तुजर्बा करते हैं।’
दूध देने वाली गाय की तरह है इंडस्ट्री
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब कोई अच्छा कंटेट आता है तो फिल्म इंडस्ट्री कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि ‘एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक दूध देने वाली गाय की तरह है। जब तक यह दूध देती है तब तक हम दूध निकालते हैं। यह शो अभी चल रहे हैं। इसलिए हम काम कर रहे हैं। जिस दिन हम बोर हो जाएंगे या हमारे दर्शक बोर हो जाएंगे तो ये प्लेटफॉर्म खुद ही कहेगा, बस बहुत हो गया। तब तक हम कोशिश कर रहे हैं।’
No Comments: