OpenAI: अब AI देगा नए आइडिया! 2026 में आ सकते हैं ‘नॉवेल इंसाइट’ वाले सिस्टम
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एक नए लेख में दावा किया है कि 2026 तक ऐसे AI सिस्टम आ सकते हैं जो बिल्कुल नए और मददगार आइडिया खुद से उत्पन्न करेंगे। जानिए क्या होगा इसका असर।
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में अपने लेख “द जेंटल सिगुलैरिटी” में यह खुलासा किया है कि 2026 तक ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम विकसित हो सकते हैं, जो नई और मौलिक सोच (Novel Insights) उत्पन्न कर सकेंगे। इस लेख में उन्होंने अगले 15 वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इंसानी जीवन पर प्रभाव को लेकर अपना नजरिया साझा किया है।
अभी नहीं तैयार AI?
हालांकि, कुछ विशेषज्ञ एआई की मौलिक सोच की क्षमता को लेकर अभी भी संशय में हैं। हगिंग फेस के चीफ साइंस ऑफिसर थॉमस वुल्फ का कहना है कि मौजूदा AI सिस्टम आज भी महत्वपूर्ण सवाल पूछने में सक्षम नहीं हैं, जो वैज्ञानिक खोजों के लिए जरूरी होता है। OpenAI के पूर्व रिसर्च प्रमुख केनेथ स्टेनली ने भी कहा था कि आज के एआई मॉडल नए हाइपोथेसिस तैयार करने में असमर्थ हैं।

No Comments: