header advertisement

‘एअर इंडिया की इस फ्लाइट में बम है’: विमान के नंबर के साथ टिशू पेपर पर लिखी थी ये लाइन, पढ़ते ही मच गया हड़कंप

एअर इंडिया की उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब क्रू मेंबर को विमान से एक टिशू पेपर मिला जिस पर 'बम' लिखा था।

मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब क्रू मेंबर ने विमान में एक टिशू पेपर देखा, जिस पर ‘बम’ लिखा था। तुरंत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि एअर इंडिया के विमान में बम होने की बात टिशू पेपर पर लिखी थी। विमान में क्रू मेंबर को टिशू पेपर मिला। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों दी गई। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी पूरे विमान की जांच करने के लिए पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 2954 जो मुंबई से दिल्ली आई। उसमें क्रू मेंबर को एक टिशू पेपर मिला। जिसपर लिखा था कि एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर 2948 में बम है।

इससे पहले बीते शनिवार को एअर इंडिया की बर्मिंघम (ब्रिटेन) दिल्ली आ रही एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद सऊदी अरब के रियाद शहर में डायवर्ट करना पड़ गया था। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। एअर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि विमान को सुरक्षित रियाद एयरपोर्ट पर उतारा गया और पूरी सुरक्षा जांच की गई। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics