दिल्ली समेत एनसीआर में शनिवार दोपहर को लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक से आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग ने आज के लिए किया था यलो अलर्ट
दिल्ली में खिली धूप से बढ़ी गर्मी ने शुक्रवार को दिल्लीवालों को बेहाल कर दिया था। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश होगी।प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
No Comments: