सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण की कुल सीमा 50 प्रतिशत से अधिक न करे। सर्वोच्च अदालत ने राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर दायर याचिकाओं पर 19 नवंबर को विस्तृत सुनवाई करने पर सहमति जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि स्थानीय…
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुई घटना पर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले पर राष्टीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय दृष्टिकोण…
कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत में न्याय प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने की प्रक्रिया इंसान की निगरानी में नैतिक रूप से निर्देशित और गोपनीयता का ध्यान रखते हुए की जा रही है। मंत्री ने यह टिप्पणी मैड्रिड में 10वें ‘न्याय तक समान पहुंच पर ओईसीडी…
बिहार चुनाव में जिला दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है। अलीनगर सीट से वह एनडीए समर्थित उम्मीदवार थीं। लोक गायिका मैथिली ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मनोज मिश्रा को 11 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। मैं नहीं, जनता…
कुटुम्बा विधानसभा सीट बिहार की उन चुनिंदा सीटों में से एक है, जहां कांग्रेस ने लगातार दो बार जीत का परचम लहराया है। 2015 और 2020 दोनों ही विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। शुरुआती में राजेश आगे चल रहे थे। लेकिन पहले-दूसरे राउंड के बाद…
पहचान छिपाकर भारत आई सीरिया मूल की एक महिला को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोजैन अली नाम की महिला यूएई की फर्जी पासपोर्ट के जरिये दिल्ली से फ्रांस जाने की कोशिश कर रही थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। इमिग्रेशन विभाग ने महिला को दिल्ली पुलिस के…
लाल किला धमाके के बाद दहशत में आई पुरानी दिल्ली अब धीरे-धीरे अपने पुराने रूप में लौटती दिख रही है। बृहस्पतिवार को चांदनी चौक, दरियागंज, अजमेरी गेट, चांदीवालान, अजमेरी गेट समेत अन्य इलाकों के बाजारों में फिर से चहल-पहल दिखाई दी। लोगों की आवाजाही बढ़ी और कारोबारियों के चेहरों पर भी कुछ राहत दिखी। सबसे…
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन की महागठबंधन पर भारी जीत मिलने के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पासवान ने तेजस्वी यादव–राहुल गांधी नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की अहंकार को उनकी करारी हार का कारण बताया…
दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए भीषण धमाके के बाद इलाके में तबाही का मंजर था। चारों ओर शव के टुकड़े बिखरे पड़े थे, कुछ हिस्से तो पास के जैन मंदिर तक जा पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। ऐतिहासिक और…
दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस की टीमों ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के इलाकों के होटलों में रात भर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान सभी होटलों के रजिस्टरों की गहन जांच की गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहाड़गंज के एक होटल से…
