हाईकोर्ट ने ओखला स्थित बाटला हाउस क्षेत्र में कथित अवैध संपत्तियों के विध्वंस के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा जारी नोटिस को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने याचिकाकर्ताओं और डीडीए के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया। याचिकाएं हीना परवीन,…
हाईकोर्ट ने एम्स के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को दुष्कर्म के एक मामले में सशर्त जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति शालिंदर कौर की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। ऐसे में ट्रायल पूरा होने और फैसला आने में समय लगेगा। इन स्थितियों में आपराधिक इतिहास न…
दिल्लीवासियों को मंगलवार से आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह गुप्ता एन्क्लेव स्थित पुराना बरात घर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकसित किए जा रहे हैं।…
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को बीते रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के बाद अस्पताल लाया गया। आज सोमवार को अस्पताल की ओर से उनकी हेल्थ की जानकारी दी…
दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। अशोक विहार के जेलर वाला बाग में कई झुग्गियों को गिरा दिया गया है। झुग्गियों को गिराने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची हैं। टीम के साथ दिल्ली पुलिस और भारी सुरक्षा बल भी मौजूद हैं। #WATCH | Delhi | A demolition…
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जिससे यहां मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। वहीं कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो 649 मरीज हैं। बीते रविवार को 33 नए मरीज सामने आए थे। अभी तक ठीक हुए मरीजों की…
रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के गौरीमाई खर्क में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के लिए आर्यन कंपनी के दो मैनेजरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फाटा के राजस्व उप निरीक्षक ने कंपनी के खिलाफ सोनप्रयाग पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि लापरवाही से यह हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर हादसे का कारण भले ही…
उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा में नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सीयू-ब्लाक में मनोरंजन केंद्र स्थित स्विमिंग पुल में शुक्रवार को हुई है। बच्चे के परिजनों ने स्विमिंग पूल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का…
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) इस बार योग दिवस पर आठ प्रमुख स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करेेगी, जिनमें करीब 6000 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सबसे अधिक भीड़ कर्तव्य पथ पर जुटने की संभावना है, जिसे आयोजन का मुख्य केंद्र माना जा रहा है। यहां पर देेश के बड़े नेता व अधिकारी भी…
100 से ज्यादा हत्याएं करने वाले डॉक्टर डेथ गिरोह के एक और गुर्गे को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ रजुआ (59) निवासी कासिमपुर, अलीगढ़, यूपी का रहने वाला है। पिछले 21 सालों से राजेंद्र दिल्ली पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस को चकमा…
