बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार इलाके में गुरुवार दोपहर में दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 साल के किशोर की हत्या कर दी। किशोर जान बचाने के लिए गली में इधर-उधर भागता रहा। बदमाशों ने पीछा कर उस पर कई वार किए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान…
बवाना की मुनक नहर में बृहस्पतिवार सुबह नहाने गए दो भाइयों समेत चार किशोर डूब गए। गोताखोरों के तलाशी अभियान में आधे घंटे के बाद लोनी निवासी समद (13) व सुहैल (13) के शव बरामद कर लिए गए, जबकि लोनी के ही दो सगे भाइयों जावेद (18) और शावेज खान की तलाश की जा रही…
दिल्ली सरकार ने आप शासनकाल के दौरान उपराज्यपाल (एलजी) के अधिकारों को चुनौती देने वाले सात मामले वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इनमें यमुना सफाई से जुड़ा मामला भी शामिल है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से…
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने 45 लाख रुपये लेकर एक यात्री को डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट अपने सहयोगियों के साथ एक यात्री को दुबई, सर्बिया और रोमानिया के जरिये फ्रांस की यात्री की व्यवस्था करने में शामिल था। बाद में यात्री अन्य एजेंट की मदद से डंकी…
जनकपुरी स्थित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) लोगों को सीवेज मिश्रित पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। यह आरोप आवेदक ए-1 ब्लॉक की आरडब्ल्यूए ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दायर अपनी याचिका में लगाया है। आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सीवेज लाइन जाम हो गई है। इस कारण ताजा…
एक पांच वर्षीय बच्चे की नाक से खिलौने की छोटी बैटरी निकालकर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई है। नांगलोई में रहने वाले बच्चे ने खेल-खेल में नाक के दाहिने हिस्से में खिलौनी की बैटरी डाल ली थी। उसके बाद बच्चे को परिवार के लोग नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। वहां पर स्थिति गंभीर हो…
अच्छी खबर है। भीषण गर्मी के बाद अगले एक सप्ताह मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद बृहस्पतिवार को तीन मुद्दों पर अपना अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया। जिसमें “अदालतों द्वारा वक्फ, वक्फ बाई यूजर या वक्फ बाई डीड” घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने की शक्ति भी शामिल है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई…
फरीदाबाद जिले में ढाई साल बाद मिले कोरोना संक्रमित मरीज 28 साल के सिक्योरिटी गार्ड की हालत अब बेहतर है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से वेरियेंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा जा चुका है। अब इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग…
डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज के पित्ताशय से 8,125 पथरी निकाले। डॉक्टर का दावा है कि यह सबसे ज्यादा पथरी निकाले का मामला है। मरीज कई वर्षों से पेट के दर्द, बीच-बीच में बुखार आने, भूख न लगने और कमजोरी की शिकायत से परेशान था। उन्हें सीने में भी भारीपन महसूस…
