Shalini Pandey: ‘यह रोल करते हुए मुझे बहुत आजाद महसूस हुआ’, फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर संवाद में बोलीं शालिनी
Shalini Pandey On Rahu Ketu: शालिनी पांडे ने हाल ही में अमर उजाला के वैचारिक कार्यक्रम संवाद में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर बात की।
अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। एक्ट्रेस हाल ही में अमर उजाला के हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर दिलचस्प खुलासा किया।
शालिनी आप ‘राहु और केतु’ में राहु (वरुण शर्मा) और केतु (पुलकित सम्राट) के बीच कहां फंस गई हैं?
शालिनी पांडे: मैं फंसी नहीं हूं। मेरा किरदार बहुत अच्छा है।
आपको इस किरदार में किस चीज ने प्रभावित किया?
शालिनी पांडे: डायरेक्टर विपुल सर (विपुल विग) ने जब इसे नैरेट किया तो लगा यह बहुत अलग तरह की कॉमेडी है। यह इंटेलीजेंट कॉमेडी फिल्म है। मुझे लगता है कि मेरे लिए राइटर और डायरेक्टर एक हों तो मैं भी उन पर भरोसा कर सकूं।
शालिनी, हर किरदार इंसान को काफी कुछ सिखाकर जाता है। आपको इस फिल्म ने क्या सिखाया?
शालिनी पांडे: फिल्म ‘राहु-केतु’ में मेरा जो किरदार है, उसमें कई परतें हैं। आमतौर पर लड़कियों के किरदार बहुत ब्लैक एंड व्हाइट होते हैं पर यह किरदार करते हुए मुझे बहुत आजाद महसूस हुआ। मेरे डायरेक्टर विपुल सर को इसके लिए शुक्रिया कि उन्होंने इस रोल को लिखा और मुझे इसे प्ले करके बहुत मजा आया।
No Comments: