header advertisement

‘क्रश से नानी तक…. साथ के 43 साल मुबारक हों’, सुनील शेट्टी ने एनिवर्सरी पर वाइफ माना के लिए लिखा लव नोट

Suniel Shetty-Mana Anniversary: अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की आज 25 दिसंबर को वेडिंग एनिवर्सरी है। यूं तो इनकी शादी को 34 साल पूरे हुए हैं। मगर, संग साथ के 43 साल हो चुके हैं। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने वाइफ के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है।

अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की आज गुरुवार 25 दिसंबर को एनिवर्सरी है। कपल की शादी साल 1991 में आज के ही दिन हुई थी। इससे पहले करीब नौ वर्ष इन्होंने एक-दूसरे को डेट किया। इस तरह संग साथ के 43 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी के लिए प्यार सा लव नोट लिखा है।

नातिन इवाराह के साथ शेयर की फोटो
सुनील शेट्टी कभी माना की क्रश थीं। फिर मोहब्बत हुई और एक-दूसरे का हाथ थामा। परिवार में दो बच्चों का स्वागत किया। आज कपल नाना नानी बन चुके हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुनील शेट्टी ने अपने और माना के सफर को कुछ इसी अंदाज में बयां किया है। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वे और माना अपनी नातिन यानी अथिया शेट्टी की बिटिया के साथ बैठे दिख रहे हैं।
‘क्रश से गर्लफ्रेंड तक’
सुनील शेट्टी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो, नानी! संग साथ के 43 साल मुबारक हों। क्रश से, गर्लफ्रेंड, वाइफ, मां बनने और अब नानी बनने तक यह रिश्ता और साथ बेहद खूबसूरत है’। कपल को फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही रजत बेदी से लेकर महिमा चौधरी तक, तमाम सितारों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
कौन हैं माना शेट्टी?
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे हैं। बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी। अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई है और कपल के एक बिटिया है। अहान शेट्टी भी एक्टर हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है। सुनील शेट्टी जहां एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, वहीं माना एक सफल बिजनेसवुमन हैं और साथ ही समाजसेवी हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics