header advertisement

मेट्रो के दरवाजे में महिला की साड़ी और जैकेट फंसी, चलती ट्रेन ने कई मीटर तक घसीटा

नई दिल्ली। दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो पर बृहस्पतिवार को एक महिला की साड़ी और जैकेट दरवाजे में फंस गई। इसके बाद ट्रेन चल पड़ी और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद महिला ट्रैक पर गिर पड़ी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे न्यूरो सर्जरी के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मेट्रो के दरवाजे का सेंसर फेल होने से महिला यात्री का कपड़ा फंसने के बाद दरवाजा खुल नहीं पाया। महिला अपने बेटे के साथ नांगलोई से मोहन नगर जा रही थी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics