header advertisement

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट; ट्रैफिक जाम, उड़ानों पर भी असर

बारिश के कारण जगह-जगह जाम की स्थित बनी हुई है। वहीं उड़ानों पर भी खराब मौसम का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दूर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और समीपवर्ती पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, जिसकी ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी पूरे एनसीआर में बारिश हुई। इससे तपमान में गिरवाट आई है। बारिश के कारण जगह-जगह जाम की स्थित बनी हुई है। वहीं उड़ानों पर भी खराब मौसम का असर पड़ सकता है। दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जानकारी दी गई है कि, दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ान परिचालन प्रभावित हो सकता है। यात्री अपनी फ्लाइट की जानकार लेकर ही घर से एयरपोर्ट के लिए निकलें।

लोगों को ठंडक का एहसास 
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम के साथ 26. 5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और समीपवर्ती पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, जिसकी ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है। साथ ही, चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और समीपवर्ती पश्चिम राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।
राहत भी, आफत भी
रविवार रात से ही बीच-बीच में दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जाम लग रहा है तो, जलभराव से भी लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि, वर्षा ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन जनजीवन प्रभावित होने से आफत बढ़ गई।
कल से थम सकती है बारिश
मौसम विभाग ने पहले ही सात अक्तूबर के लिए झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद आठ अक्तूबर (कल) से बारिश का सिलसिला थम सकता है। बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। वहीं नौ से 12 अक्तूबर को भी आसमान साफ रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि आठ से 12 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics