आज फिर बिगड़ेगा मौसम!: आंधी के साथ दिल्ली-NCR में बरसेंगे बदरा, हवा की रफ्तार होगी इतनी; यलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में आज फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं, दूसरी तरफ इसके साथ आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली-एनसीआर में आज फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

No Comments: